Home news राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से असम और त्रिपुरा के दौरे पर, असम...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से असम और त्रिपुरा के दौरे पर, असम सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन त्रिपुरा और असम के दौरे पर रहेंगी. द्रौपदी मुर्मू आज त्रिपुरा राज्य न्यायिक अकादमी का उद्घाटन करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 14 अक्टूबर तक त्रिपुरा और असम के दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 12 अक्टूबर यानी आज त्रिपुरा राज्य न्यायिक अकादमी का उद्घाटन करेंगी और अगरतला के नरसिंहगढ़ में त्रिपुरा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगी।

इसी दिन वे अगरतला में राजधानी परिसर में एमएलए हॉस्टल का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगी. राष्ट्रपति वहां त्रिपुरा की सड़क, स्कूल, छात्रों के लिये हॉस्टल से जुड़ी विभिन्न सरकारी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी और महाराजा वीरेन्द्र किशोर माणिक्य संग्रहालय व सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला भी रखेंगी।

असम सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी

बयान के अनुसार, 13 अक्टूबर को राष्ट्रपति अगरतला रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी-कोलकाता-गुवाहाटी ट्रेन के विशेष विस्तार और अगरतला-जिरिबाम-अगरतला जन शताब्दी एक्सप्रेस के मणिपुर के खोंगसांग तक विस्तार को भी हरी झंडी दिखायेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू 13 अक्टूबर को ही आईआईटी गुवाहाटी में केंद्रीय इलेक्ट्रानिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय समेत असम सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी साथ ही आधारशिला रखेंगी. मुर्मू 14 अक्टूबर को असम सरकार, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय और पेट्रोलियम व प्राकृति गैस मंत्रालय से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगी व आधारशिला रखेंगी।

Exit mobile version