Home news Politics यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला ‘सबका...

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला ‘सबका साथ-लेकिन उनके परिवार का विकास’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा का सामाजिक संपर्क अभियान से जनता को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए कांग्रेस पर ‘परिवारवाद’ को लेकर बड़ा हमला बोला है। लखनऊ में बीजेपी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में नारा लगा था ‘सबका साथ सबका विकास’। उससे पहले जिन लोगों ने देश और राज्य में शासन किया था, उनका नारा होता था ‘सबका साथ-लेकिन उनके परिवार का विकास’

सीएम योगी ने आगे कहा कि अपने परिवार के विकास के अलावा उन लोगों की समाज और राष्ट्र के प्रति कोई चिंता नहीं थी। यहीं कारण रहा कि प्रदेश पिछड़ता गया। बदहाली होती गई, बेरोजगारी बढ़ती गई, दंगों की आग में प्रदेश को झोंक दिया गया। और अब जब प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है तो उन्हें ये पसंद नहीं आ रहा

सीएम योगी ने कहा कि पहले पर्व-त्योहार आते थे और व्यापार का समय होता था, तब प्रदेश में कर्फ्यू लग जाता था। दंगे होते थे, क्योंकि पिछली सरकारों की फितरत ही दंगा थी। वे दंगाइयों को प्राशर्य देकर आगे बढ़ाते थे। दंगों से प्रदेश की जनता प्रताड़ित थी, झूठे मुकदमे दर्ज होते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो मूर्ति बनाता था, उसकी मूर्ति नहीं बिकती थी, जो दिया बनाता था उसके दिए तोड़ दिए जाते थे। उसके बाद पर्व-त्योहार को अंधेरे में धकेल दिया जाता था, लेकिन आपने विगत साढ़े चार वर्षों में देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘दंगाइयों को पहले दिन से ही संदेश दे दिया गया था कि अगर दंगा करोगे तो अगली सात पीढ़ियों का पट्टा लिखकर जाना, जो भरपाई करते रहेंगे। अब दंगा नहीं हो सकता प्रदेश में। प्रदेश में पर्व-त्योहार खुशी से मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पर्व-त्यौहार आते थे, व्यापार का समय होता था, तब प्रदेश में कर्फ्यू लग जाता था पर अब प्रदेश में कानून का राज है और प्रदेश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  पहले प्रदेश की पहचान ही दंगा थी क्योंकि सरकारें दंगाइयों को प्रश्रय देती थीं। दंगों से प्रदेश की जनता प्रताड़ित थी, झूठे मुकदमे दर्ज होते थे।

मूर्ति बनाता था, उसकी मूर्ति नहीं बिकती थी, जो दिया बनाता था उसके दिये तोड़ दिए जाते थे। उसके बाद पर्व-त्यौहार को अंधेरे में धकेल दिया जाता था लेकिन आपने विगत साढ़े चार वर्षों में देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि  प्रदेश में 2017 के पहले जिन लोगों का शासन था वो भी सबके विकास की बात करते थे पर विकास सिर्फ उनके परिवार का ही हुआ।

 

 

Exit mobile version