यूपी के बुलंदशहर जिले से ट्रिपल तलाक का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सगी बहनों को उनके ससुराल वालों ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। वही अब लड़कियों पर ससुर के साथ हलाला करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है।
मामला इतने पर भी शांत नहीं हुआ, ससुर ने ऐसी साजिश रची कि उसके बेटों ने अपनी पत्नियों को घर से ही निकाल दिया। लड़कियों ने उनकी खूब मिन्नतें की रहम की भीख मांगी लेकिन ससुराल वालों ने एक न सुनी। किसी तरह से अपने मायके पहुंची दोनों बहनों ने आप बीती सुनाई। जिसके बाद लड़कियों के परिजनों ने उनके ससुराल वालों से संपर्क साधा और लड़कियों को वापस बुलाने की गुहार लगाई. तब लड़के वालों ने ट्रिपल तलाक हवाला देकर लड़की पक्ष को हलाला के लिए कहा और दोनों बहनों को उनके ससुर के साथ हलाला करने का दबाव बनाने लगे। इस बात से परेशान होकर लड़कियों के परिजनों ने कानून का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती 20 अक्तूबर को दोनों दामादों ने उनकी बेटियों को तलाक दे दिया था। अब वे उनकी बेटियों से दोबारा निकाह करने के लिए तो राजी हो गए लेकिन वे लड़कियों पर अपने पिता के साथ हलाला करने का दबाव बना रहे हैं। वहीं पुलिस अब इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी कर रही है।