Home news मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष हिफेई ने छोड़ी कांग्रेस, BJP में शामिल

मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष हिफेई ने छोड़ी कांग्रेस, BJP में शामिल

मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। हिफेई प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी और पद दोनों छोड़ रहे हैं।मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष हिफेई ने छोड़ी कांग्रेस, BJP में शामिलबता दें कि कांग्रेस से सात बार विधायक रहे हिफेई ने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर. लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है। वहीं से हिफेई कांग्रेस के कार्यालय गए और वहां पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। सितंबर से अभी तक 40 सदस्यीय विधानसभा से इस्तीफा देने वाले हिफेई कांग्रेस के पांचवें विधायक हैं। अनुभवी नेता हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से चुनकर 40 सदस्यीय विधानसभा में पहुंचे।

पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है। गुवाहाटी में पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के समन्वयक और भाजपा नेता हिमंत बिस्व शर्मा ने पहले कहा था कि कि हिफेई (81) उनकी उपस्थिति में मिजोरम की राजधानी आइजोल में भाजपा में शामिल होंगे। असम के वित्त मंत्री शर्मा ने कहा, ‘‘वह बहुत वरिष्ठ नेता हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।

Exit mobile version