Home Entertainment Bollywood नेशनल अवॉर्ड: आयुष्मान की खुशी का ठिकाना नही, लिखी मन की बात

नेशनल अवॉर्ड: आयुष्मान की खुशी का ठिकाना नही, लिखी मन की बात

शुक्रवार को हुए 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया।  इस दौरान बॉलीवुड और अन्य फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने अवॉर्ड्स जीते. अंधाधुन, पद्मावत और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने बड़ी जीत हासिल की। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को भी बेस्ट सोशल इश्यूज वाली फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला। अपनी जीत से खुश होकर एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखे हैं।

वहीं आयुष्मान खुराना ने फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर कविता के सहारे अपनी फीलिंग्स शेयर की। आयुष्मान ने अपनी फिल्मी जर्नी की बात करते हुए लिखा, ‘जब पहली दफा आया था मुंबई तब हो रही थी बारिश। आज भी बरखा बहार है। यहां की भीड़ की तरह सपने थे आंखों में हजार, आज भी उमंगें तेज तर्रार हैं। मां बाप ने नम आंखों से दी थी मुझे परवाज, आज भी उनकी फिक्र बरकरार है। सेकंड क्लास स्लीपर पे आया था इस शहर में दोस्तों के साथ, आज भी उसी सफर का खुमार है। उठ कर गिरा, गिर कर उठा। चला। उड़ा। आज भी ठोकरों की खातिर मेरे हक में राष्ट्रीय पुरस्कार है’।

Exit mobile version