Home news निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के साथ खेली पहली होली

निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के साथ खेली पहली होली

भारत में होली को लेकर लोगों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बॉलीवुड से‍लेब्रिटीज पर भी होली का रंग चढ़ने लगा है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी होली का त्यौहार अपने परिवार और दोस्तों संग सेलिब्रेट करने के लिए पति निक जोनास के साथ भारत पहुंचीं। होली के 5 दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने एक शानदार होली पार्टी में जमकर मस्ती की। ये पहली बार था जब निक ने होली का त्योहार मनाया। होली सेलिब्रेट करके सबसे ज्यादा खुश निक थे। निक ने होली की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैंनिक जोनास ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,

‘मेरी पहली होली। पांच दिन पहले ही। बहुत मजा आया मेरे दूसरे घर भारत में होली सेलिब्रेट करके।’ इस पार्टी में निक और प्रियंका के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। निक की तस्वीरों में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। उन्होंने निक जोनास और प्रियंका के साथ पोज देते हुए तस्वीर भी खिंचवाई। इस दौरान सभी पूरी तरह से होली के रंगों में रंगे हुए नजर आए।निक और प्रियंका दोनों ने इस दौरान व्हाइट आउटफिट पहने थे। प्रियंका ने व्हाइट कलर का सूट पहना था तो निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा।

Exit mobile version