अब पूर्वी दिल्ली इलाके में साइबर कैफे से नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले हेल्थ ट्रेड लाइसेंस, वेटनरी ट्रेड लाइसेंस, फैक्ट्री ट्रेड लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई किया जा सकता है। यहां भी वही फीस देनी होगी जो नगर निगम चार्ज करता है।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के निर्देशानुसार ये साइबर कैफै नए लाइसेंस के लिए अधिकतम 250, लाइसेंस नवीकरण के लिए अधिकतम 150 और जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अधिकतम 50 रुपये फीस वसूल सकते हैं।