Home news विधानसभा चुनाव से पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

विधानसभा चुनाव से पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव से एक महीन पहले देवड़ा को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था।

आपको बता दें कि नई दिल्ली में 26 जून को राहुल गांधी से मिलने के बाद मिलिंद देवड़ा ने अपने इस्तीफे की बात को जाहिर किया था। देवड़ा ने अपने दफतर से जारी बयान में कहा है कि इसके बारे में मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल को अवगत कराया गया है, इस कदम को राहुल गांधी के AICC के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

हांलाकि जल्द ही सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई जा सकती है संभावन्ना है कि पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता को अस्थायी नेता के तौर पर कुछ समय के लिए चुना जाएगा और फिर किसी नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Exit mobile version