Home news छेड़छाड़ के आरोप में दुबई में मीका सिंह गिरफ्तार, हरकतों पर बोली...

छेड़छाड़ के आरोप में दुबई में मीका सिंह गिरफ्तार, हरकतों पर बोली राखी सावंत मेरी इज्जत से मत खेलों

फिल्म गायक मीका सिंह को दुबई में हिरासत में ले लिया गया है। 17 वर्षीय ब्राजीलियन मॉडल ने सिंगर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद दुबई पुलिस ने मीका को हिरासत में ले लिया है। मीका की इन हरकतों के बारे में जानकर राखी सावंत परेशान हैं और वे रो रही हैं।

राखी ने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे कह रही हैं- ”मीका तुम इतने लफड़े करते हो ना, अभी मैं आ रही हूं तुम्हें छुड़ाने के लिए। मैं दुबई का वीजा ढूंढ रही हूं।” वहीं अपने यूट्यूब चैनल पर राखी ने मीका पर बोलते हुए कहा- ”आप मेरे दोस्त हो, क्यों मेरी इज्जत से खेल रहे हो।”

हालांकि इस बीच राखी मीका संग अपनी 10 साल पुरानी किसिंग कंट्रोवर्सी को लाना नहीं भूलती. वे कहती हैं- ”तुम्हें पता है ना ये दुबई पुलिस है मुंबई पुलिस नहीं। 10 साल पहले जब मैंने मुंबई पुलिस से शिकायत कराई थी। तब पुलिस कुछ नहीं कर पाई थी। लेकिन दुबई पुलिस ऐसा नहीं करेगी। वहां की पुलिस बहुत स्ट्रॉन्ग है।”

राखी ने मीका से सवाल पूछते हुए कहा- ”तुम्हारी दिक्कत क्या है? तुम क्यों 17 साल की लड़कियों को छेड़ते हो? कभी किसी को थप्पड़ मार देते हो। इतने पंगे क्यों करते हो। मुझे बहुत तकलीफ हो रही है। क्यों छेड़ते हो तुम लड़कियों को?”

बता दें,  ब्राजीलियन युवती ने मीका पर आरोप लगाए हैं कि वह उन्हें आपत्त‍िजनक तस्वीरें भेजते थे। मीका अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के सिलसिले में दुबई में थे। दुबई पुलिस ने इस बात की पुष्ट‍ि की है कि उन्होंने मीका को हिरासत में लिया है। मीका के दोस्त भी उन्हें रिहा कराने के लिए कोशिश कर रहे हैं।

मीका पहले भी अपने विवादों के कारण जाने जाते रहे हैं। इसके पहले 2015 में दिल्ली में एक कार्यक्रम में एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 2014 में उनपर हिट एंड रन का केस दर्ज किया गया था, जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से टकरा दी थी। इससे पहले 2006 में राखी सावंत ने जबरन किस करने के लिए उन पर केस दर्ज कराया था।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:- 

Exit mobile version