Home news नए लुक में दिखे धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक

नए लुक में दिखे धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक

एमएस धोनी जितने कूल मैदान पर दिखते हैं उतने ही कूल वह अपनी आम जिंदगी में रहते हैं। धोनी अपनी हेयर स्टाइल के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। वह अपने लुक के लिए खास तरीके से पहचान बनाए रखते हैं। फिलहाल में ही धोनी ने अपनी दाढ़ी का नया लुक जारी किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।बता दें कि, धोनी ने हाल ही में फ्रेंच कट दाढ़ी रखी हुई है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस बार धोनी ने अपने नए लुक से हर किसी को चौंका दिया है। हालांकि खास बात ये है कि धोनी का यह नया लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा लोग धोनी के इस लुक को देखकर हैरान भी हैं। बता दें कि, धोनी अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत में ही अपने लंबे-लंबे बालों के लिए चर्चा में आ गये थे। धोनी के उस रुप का पूरा देश कायल हो गया था। इसके बाद धोनी ने 2007 के टी-20 विश्वकप में जीत के बाद धोनी ने अपने बाल छोटे करवा लिये थे जिसके बाद से वह कई तरहों के हैयरस्टाइल बदलने लगे थे। हाल ही में धोनी ने यह प्रयोग अपनी दाढ़ी के साथ किया है। फिलहाल धोनी ने फ्रेंच कट दाढ़ी रखी है, जो सोशल मीडि़या पर उनके फैंस के बीच काफी चर्चा में है।

Exit mobile version