Home Entertainment Bollywood एक बार फिर विवादों में आई कंगना की जजमेंटल है क्या

एक बार फिर विवादों में आई कंगना की जजमेंटल है क्या

कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या शुरू से विवादों में थी। अब फिल्म को लेकर एक और नया विवाद सामने आ रहा है। एक यूरोपियन फोटोग्राफर फ्लोरा बोरसी ने जजमेंटल है क्या के मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया है।

दरअसल, फ्लोर बोरसी ने दावा किया है कि जजमेंटल है क्या के मेकर्स ने उनकी इजाजत लिए बिना ही उनके एक फोटोग्राफ की कॉपी कर उसे अपनी फिल्म के पोस्टर पर इस्तेमाल किया। फ्लोरा बोरसी ने सोशल मीडिया पर अपना फोटोग्राफ और फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए दोनों को एक समान बताया है।

 

Exit mobile version