Home Motivation अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिलाओं के उद्योग को दिया...

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिलाओं के उद्योग को दिया बढ़ावा

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च

आज  8 मार्च को विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया जाता हैं। यह दिवस मनाने के पिछे का लक्ष्य है समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार देना और समाज में उनके मान सम्मान उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना। अलग- अलग देशों में इस दिन को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है।इस दिन महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों याद किया जाता है। समाज में उनकी भागीदारी को बताया जाता है। महिलायें देश के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दे रही है वें हर क्षेत्र में कार्यरत है।

देश के प्रधानमंत्री ने दि बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटर के जरिये नारीशक्ति को सम्मान दिया उनकों बधाईया दि और कहां कि भारत की खोज में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, हम महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज,मैंने कुछ उत्पाद खरीदे हैं जो महिलाओं के उद्योग तथा भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाते है।

 यूपी में मिशन शक्ति

योगी आदित्य नाथ ने देश की महिलाओं को शुभकामनायें दी तथा मिशन शक्ति का शुभारंभ किया।

“प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय व महत्वपूर्ण है। आइए, हम मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हों।प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सर्वांगीण उन्नयन के लिएप्रतिबद्ध है। उसी क्रम में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘मिशन शक्ति’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो रहा है। आइए, हम सभी ‘मिशन शक्ति’ के उद्देश्यों की सफलता हेतु सहभागी बनें।”

Exit mobile version