अयोध्या में गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर मुद्दे पर विरोधियों को जमकर फटकारा

0

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे अयोध्या हैलीपैड पर उतर कर सीधे हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन पूजन किया बाद श्री राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन और आरती की। उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण का कार्य कार्य की जानकारी ली साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र उन्हें विस्तार से राम मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी दी। और गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी से भेंट कर उनका हालचाल पूछा और आशीर्वाद लिया। अमित शाह ने कहा पूरे पूर्वांचल का दौरा किया सब जगह ऐसी ही भीड़ दिखाई देती है और ये बताता है कि 2022 में होने वाले चुनाव में 300 पार होने वाला है।

हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन पूजन किया बाद श्री राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन और आरती की

बुआ-बबुआ और कांग्रेस के शासन में हिन्दुओं की आस्था के प्रतीकों का हमेशा अपमान ही होता था

अयोध्या के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर मुद्दे पर विरोधियों को जमकर फटकारा। कहा की इसी सरयू के किनारे पर जहां प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था उसी स्थान पर देखते-देखते कुछ ही महीनों में आकाश को छूने वाला राम मंदिर का बहोत जल्द निर्माण होने है। हम सबके लिए यह सोचने का सवाल है, कि इतने साल रामलला को टेंट में क्यों रहना पड़ा, राम मंदिर का निर्माण किसने रोककर रखा, कारसेवकों पर गोलियां किसने चलवाईं और राम भक्तों पर डंडा किसने चलाया था, यह सभी हमें याद रखना चाहिए। बुआ-बबुआ और कांग्रेस के शासन में हिन्दुओं की आस्था के प्रतीकों का हमेशा अपमान ही होता था और आज मोदीजी व योगीजी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हिन्दू आस्था केन्द्रों को उचित सम्मान दिलाने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा पूरे पूर्वांचल का दौरा किया सब जगह ऐसी ही भीड़ दिखाई देती है और ये बताता है कि 2022 में होने वाले चुनाव में 300 पार होने वाला है।

अमित शाह ने कहा जो राम मंदिर बनने से रोकना चाहते हैं मैं उन्हें कहना चाहता हूं, रोक सकें तो रोक लें लेकिन किसी में इतना दम नहीं है। PM ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पुनर्निमाण किया। औरंगज़ेब के ज़माने में जो बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाता वो मन मसोस कर वापस आता था। 

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को बनने से रोकने हेतु सपा-बसपा व कांग्रेस ने अपने शासन में ढेर सारे प्रयत्न किए। लेकिन जब देश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया, तब अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ। और भाजपा सरकार ने अयोध्या को उसका प्राचीन गौरव वापस दिलाने का काम किया है। आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नाम से जोड़कर श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है जो दुनिया के सभी स्थानों से राम भक्तों को अयोध्या लाने का काम करेगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर में पौधारोपण किया

अयोध्या में बोले अमित शाह संसद में धारा 370 को उखाड़ कर फेंक दिया

अमित शाह ने कहा की सपा, बसपा, कांग्रेस, कम्युनिस्ट और ममता बनर्जी मिलकर धारा 370 हटने का विरोध कर रहे थे। 5 अगस्त 2019 को PM ने संसद में धारा 370 को उखाड़ कर फेंक दिया। अखिलेश यादव वोट मांगने आए तो पूछना कार सेवकों का दोष क्या था, आपकी सरकार ने क्यों गोली चलाई, समाजवादी पार्टी के इत्र की दुर्गंध पूरे उत्तर प्रदेश में फैल गई है। आज जब छापेमारी चल रही है तो उनके पेट में उबाल हो रहा है।