भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान ऋद्धिमान साहा को लेकर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गंगुली ने एक बड़ा बयान दिया है। गांगुली का मानना है कि वो पिछले पांच से 10 साल में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। दिसंबर 2014 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली पसंद 34 साल के साहा कंधे की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।