सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने के लिए लोग नये- नये तरीके अपनाते हैं। जैसे ‘हैलो फ्रेंड्स चाय पी लो’ वाली वो महिला तो याद ही होगी जिसने मात्र 30 सेकेंड की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। जी हां हम बात करे रहे हैं सोमवती महावर की जिसने हेलो फ्रेंड चाय पी लो की वीडियो बना कर रातों रात इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। इस महिला के वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इससे मिलते जुलते कुछ फनी वीडियो बनाए थे।