Home news CRPF के जवान बने भगवान, देखिए कैसे बीमार बच्चे के लिए फरिश्ता...

CRPF के जवान बने भगवान, देखिए कैसे बीमार बच्चे के लिए फरिश्ता बनी CRPF

त्याग और बलिदान का पर्यावाची हैं हमारे CRPF के जवान, चाहे बात दुश्मनों को धूल चटाने की हो या फिर सवा करोड़ देशवासियों की मदद की, हमारे ये सैनिक हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सामने आया है।

त्याग और बलिदान का पर्यावाची हैं हमारे CRPF के जवान, चाहे बात दुश्मनों को धूल चटाने की हो या फिर सवा करोड़ देशवासियों की मदद की, हमारे ये सैनिक हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सामने आया है जहां CRPF के जवान एक बीमार बच्चे को 8 किमी दूर कंधों पर अपने कैंप लेकर आए और उसका सही इलाज कराया।

दरअसल CRPF के ये जवान सुकमा जिले में गश्त के लिए निकले थे जहां उन्हें एक बीमार बच्चे का पता चला लेकिन आस-पास कोई भी हॉस्पिटल नहीं था और तेज बुखार के कारण वह चल नहीं सकता था। इसे देखकर CRPF के जवानों ने बच्चे को चारपाई पर लैटाया और चारपाई को अपने कंधों पर रखकर अपने कैम्प लेकर आए और उसका इलाज करवाया। फिलहाल बच्चे का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। CRPF ने इस बच्चे की मदद कर इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की है।

Exit mobile version