गुरुवार दोपहर शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक की कच्चे रास्ते पर लाश पड़ी मिली थी। जिसके सिर में गोली मार रखी थी। जिसकी पहचान दिल्ली पुलिस में तैनात कांस्टेबल दिनेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के सिर में सटाकर गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। कुछ ही घंटे बाद शव की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई। जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया था।
बता दें कि दिनेश कुमार गाजियाबाद के रसूलपूर का रहने वाला था। वह अविवाहित था। दिल्ली में वह अपनी मां के साथ रोहिणी सेक्टर-17 में रह रहा था। उसकी मां को यकीन नहीं है कि उसका बेटा जो घर से कहकर निकला था कि अभी आ जाऊंगा, वो अब कभी नहीं आएगा।