Home news सीएम मनोहर लाल ने की भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर...

सीएम मनोहर लाल ने की भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर को महाविद्यालय में बदलने की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव लूला अहीर में चल रहे भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर को महाविद्यालय में बदलने की घोषणा की।

कोसली क्षेत्र में भगत फूल सिंह विवि का रीजनल सेंटर बनेगा कालेज

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी विभागों और बाेर्ड व निगमों में ग्रुप सी और डी के रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए पांच , छह और सात सितंबर को संयुक्‍त पात्रता परीक्षा होगी। इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव लूला अहीर में चल रहे भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर को महाविद्यालय में बदलने की घोषणा की।

सीएम ने कहा- राज्‍य में 50 से अधिक सरकारी व निजी विश्‍वविद्यालय

मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्‍नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की कहा कि राज्य में इस समय 50 से अधिक सरकारी और निजी विश्वविद्यालय हैं। पुराने समय में विश्वविद्यालय दूर होते थे, तब रीजनल सेंटर खोले जाते थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस समय 50 से अधिक सरकारी और निजी विश्वविद्यालय हैं। यदि विश्वविद्यालयों की संख्या अधिक बढ़ती है तो शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए जगह-जगह विश्वविद्यालय खोलने का कोई औचित्य नहीं है। विश्विद्यालय का कार्य केवल परीक्षाएं संचालित करना, कॉलेजों को एफिलिऐशन देना इत्यादि होता है।

उन्होंने कहा कि पुराने समय में विश्वविद्यालय दूर स्थित होते थे तब रीजनल सेंटर खोले जाते थे। लेकिन आज राज्य में विश्वविद्यालय ज्यादा दूरी पर नहीं है, इसलिए गांव लूला अहीर में जब भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर को विश्वविद्यालय के रूप में विकसित नहीं किया जा सकता।

Exit mobile version