Home news पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज,...

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज, बढ़ती दिख मुश्किलें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बिहार-यूपी के लोगों को लेकर दिए गए बयान के बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर के सीजीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। चन्नी के खिलाफ ये मुकदमा मुजफ्फरपुर के ही सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मामला दर्ज कराया है।

चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आवेदक ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को धमकाने, अपमान करने और आहत करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295,295(क) 504, 511 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही न्यायालय ने इस शिकायत के बाद मुकदमा स्वीकार कर लिया है और इसके साथ ही सुनवाई की तारीख 24 फरवरी 2022 तय कर दी है।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बिहारियों पर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जोरदार पलटवार किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैरान हैं कि कैसे इस तरह का बयान कोई दे सकता है। नीतीश कुमार ने चन्नी के बयान पर पटना में ना सिर्फ हैरानी जताई बल्कि नाराजगी भी जाहिर करते हुए निशाना साधा. नीतीश कुमार ने कहा कि इस तरह के बयान का कोई मतलब नहीं है।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार और बिहारियों की कितनी बड़ी भूमिका है पंजाब के विकास में, कितने लोग रह रहे हैं और कितनी सेवा की है बिहार के लोगों ने पंजाब में यह सब को मालूम है। नीतीश कुमार ने कहा कि हमको तो हैरानी होती है कि कैसे इस तरह की बात लोग करते हैं। नीतीश कुमार से प्रियंका गांधी को लेकर भी सवाल किया गया कि जब चन्नी बोल रहे थे तब प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थीं। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि छोड़िए कौन क्या करता है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट कर चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी के बेटी पंजाब जाकर पराई क्यों हो गयी? आज प्रियंका गांधी और चन्नी के आपत्तिजनक बयानों और व्यवहार से बिहार की धरती से आने वाले परम पूज्य गुरु गोबिंद सिंह और यूपी से आने वाले संत रविदास काफी अपमानित महसूस कर रहे होंगे। इन पवित्र भूमि की उपहास पर प्रियंका गांधी की हंसी का प्रतिकार यूपी और बिहार की जनता जरूर करेगी।

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बिहार-यूपी के लोगों को लेकर दिए गए बयान पर करारा जवाब दिया और कहा की प्रियंका वाड्रा जी उत्तर प्रदेश में आ कर अपने को यूपी की बेटी बताती है और पंजाब में उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगो के अपमान पर ताली बजाती है, ये ही इनका दोहरा चरित्र है और चेहरा भी।

बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी चन्नी पर करार निशाना साधा है। राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि चन्नी का बयान कांग्रेस की मानसिकता दिखाती है। यह बिहार और यूपी के लिए अपमान और तिरस्कार भरा बयान है।

गौरतलब है की पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि प्रियंका पजाबियों की बहू है। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई कर दे. यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। चन्नी के इस बयान का मतलब ‘उत्तर प्रदेश और बिहार के ‘भैया’ राज्य में आकर शासन नहीं कर सकते।

Exit mobile version