Home news BJP पर बरसी बसपा प्रमुख माया

BJP पर बरसी बसपा प्रमुख माया

चुनावों के नज़दीक आते ही सभी पार्टिया एक दूसरे को आड़े हाथो ले रही है। चाहे 2019 के लोकसभा चुनाव हो या पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव हो। वही छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को बसपा प्रमुख मायावती ने जमकर कोसा।

माया ने बिलासपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब चुनाव नजदीक आता है तो भाजपा राम मंदिर की बात करने लगती है। लेकिन अबकी बार ये पूरे देश में अनेक राम मंदिर बना लें फिर भी कोई लाभ नहीं होने वाला है।

वही माया ने अपने सहयोगी जेसीसीजे प्रमुख अजित जोगी को संबोधित करते हुए कहा कि जितना सम्मान उन्हें कांग्रेस ने कभी नहीं दिया होगा, बसपा उन्हे उतना सम्मान देगी। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) व बसपा ने साथ मे गठबंधन किया है।बता दे कि, अजित जोगी को गठबंधन में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। बसपा की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ओ. पी. बाजपेयी ने कहा कि मायावती के दौरे के बाद 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। वही दोनों पार्टियों के बीच हुए समझौते के मुताबिक 90 सदस्यीय विधानसभा में बसपा 35 सीटों और जेसीसीजे 55 सीटों पर चुनाव लडेगी।

Exit mobile version