#MeToo का शोर थमने का नाम नही ले रहा है। जो नये मामले सामने निकल कर आ रहे है। जहाँ महिलाए अपने ऊपर हुए अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। ऐसे में अब एक और नाम जुड़ गया है। ये नाम है, लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की बबीता जी का यानि की मुनमुन दत्ता। मुनमुन ने #MeToo कैंपेन का समर्थन करते हुए अपने उपर हुए अत्याचार पर एक खुलासा किया है।
हाल ही में मुनमुन दत्ता ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए नवरात्री प्रोग्राम में पहुंची वहां पर उन्होंने मी-टू के साथ एक अनुभव साझा करते हुए बताया ,’महिलाओं को हर उम्र में यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है। यहीं नहीं जो महिलाएं आज #MeToo कैंपेन के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं उनका सम्मान किया जाना चाहिए।