Home news Crime विवाहेतर संबंध रखने के संदेह में अधेड़ उम्र की महिला की जमकर...

विवाहेतर संबंध रखने के संदेह में अधेड़ उम्र की महिला की जमकर हुई पिटाई…

अगरतला। आपको बता दे त्रिपुरा के खोवई जिले में विवाहेतर संबंध रखने के संदेह में अधेड़ उम्र की एक महिला को कथित तौर पर पिटाई होती दिखाई दी और उसे उसके कथित प्रेमी से विवाह करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते नज़र आए। आपको बता दे एक अधिकारी ने बताया कि कथित घटना शनिवार रात तेलियामुरा थाना क्षेत्र के मध्य कृष्णापुर में हुई, जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला ने शनिवार रात संवाददाताओं को बताया कि उसके विवाहेतर संबंध के शक में उसके पति की अगुवाई में 15 लोग उसे धान के खेत में लेकर गए थे और उसकी बेरहमी से पिटाई होते नज़र आई, जिसके बाद वह बेहोश होती नज़र आई।

आपको बता दे महिला के कथित प्रेमी को भी जमकर पीटा गया था। सोशल मीडिया पर कथित रूप से इस घटना के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि होश में आने के बाद महिला को ग्रामीणों ने उसके कथित प्रेमी को वरमाला पहनाने के लिएमजबूर किया जा रहा था। वीडियो में कुछ युवक कथित प्रेमी को महिला को सिंदूर लगाने के लिए मजबूर करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

Exit mobile version