केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचे गृह मंत्री के स्वागत के लिए असम के सीएम हेमंत बिस्व सरमा अन्य नेताओ के साथ मौजूद थे।
‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ से असम पुलिस को सम्मानित करेंगे- शाह
10 मई को, केंद्रीय गृह मंत्री गुवाहाटी में पिछले 25 वर्षों में अपनी सेवा के लिए असम पुलिस को ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ से सम्मानित करेंगे। गृह मंत्री असम पुलिस की परेड का निरीक्षण करेंगे और असम पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों व जवानों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद शाह मंगलवार शाम को नयी दिल्ली लौट जाएंगे। ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ भारत की किसी भी पुलिस इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इसे ‘निशान’ के नाम से भी जाना जाता है, जो एक प्रतीक है। असम उग्रवाद का मुकाबला करने, अपराध को नियंत्रित करने, कानून और व्यवस्था बनाए रखने और राज्य में लोगों और संपत्तियों की सुरक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ अर्जित करने वाला देश का 10 वां राज्य है।