Home सेहत PREGNANCY & PARENTING मां बनने के लिए सही उम्र क्या ? शोधकर्ताओं ने क्या कहा..जानिए

मां बनने के लिए सही उम्र क्या ? शोधकर्ताओं ने क्या कहा..जानिए

डेनमार्क के Royal College of Obstetrics and Gynecology में मां बनने की सही उम्र पर शोध हुआ है, शोध में 4741 महिलाओं को शामिल किया गया और इसके मुताबिक 30 साल की उम्र मां बनने के लिए सबसे बेहतर है ।

इस शोध में बताया गया है कि किस उम्र में मां बनने से बच्चा हेल्दी व तेज दिमाग का होता है। शोध में यह भी बताया गया है कि कौन सी उम्र मां और बच्चे दोनो के लिए अच्छी होती है।

मां बनने की सही उम्र 

शोध के मुताबिक़ मां बनने की सही उम्र है- 30 साल। ज्यादातर महिलाएं अधिक उम्र में मां बनने की वजह से Uterus Cancer का भी शिकार होती हैं। इस शोध में यह भी पाया गया है कि 30 की उम्र में मां बनने से यूट्रस कैंसर का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा शोध में यह भी बात सामने आई कि 30 की उम्र में महिलाएं मानसिक तौर पर भी बच्चा पैदा करने के लिए तैयार होती हैं।

गर्भधारण की सही उम्र क्यों है जरूरी 

इस शोध में जो तथ्य पाये गये हैं उसके अनुसार मानसिक रूप से तैयार मां की वजह से बच्चा भी स्वस्थ्य पैदा होता है। 30 की उम्र में जो बच्चे पैदा होते हैं उनका शारीरिक व मानसिक विकास भी बेहतर होता है। इस उम्र में मां भी मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होती है जिसकी वजह से बच्चे पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

यह शोध डेनमार्क के आरहूस विश्वविद्यालय में किया गया है। मां बनने की सही उम्र के तथ्य को पाने के लिए शोध में 4741 महिलाओं को शामिल किया गया था। इस शोध के अनुसार 30 साल की उम्र मां बनने के लिए सबसे अच्छी होती है।

शिक्षा और आर्थिक पक्ष 

शोध में इन उम्र को इसलिए भी अच्छा माना गया है क्योंकि इस उम्र में महिलाएं शिक्षित होने के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक तौर पर भी मजबूत हो चुकी होती हैं।

शोध यह भी बताता है कि इस उम्र में मां बनने वाली महिलाएं बच्चों की परवरिश भी ठीक से करती हैं।

30 की उम्र में गर्भधारण के फायदे 

  • जो महिलाएं 30 की उम्र में गर्भवती होती है उनका बच्चा स्वस्थ्य व मानसिक तौर पर मजबूत होता है।
  • 30 के बाद गर्भधारण करने वाली महिलाओं को यूट्रस कैंसर का खतरा कम होता है।
  • गर्भधारण की उम्र के बारे में जो भी शोध हुए हैं उनमें 30 के बाद और 40 से पहले को बेहतर माना गया है।
  • एक तरह से 30 साल इसलिए भी अच्छा है क्योंकि इस उम्र तर महिलाएं भी मानसिक तौर पर तैयार हो जाती हैं।
Exit mobile version