समाज हित में निरंतर काम कर रही प्रदेश सरकार, सीएम मनोहर लाल

2

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज हित में निरंतर काम कर रही है। सरकार का ध्येय पारदर्शिता के साथ नागरिकों के लिए बनाई गई हर योजना का लाभ धरातल तक पहुंचाना है। ईज ऑफ लिविंग की दिशा में बढ़ते हुए नागरिकों के जीवनस्तर में सुखद बदलाव लाना है।

मुख्यमंत्री रविवार को पानीपत जिले के समालखा में छह लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

सीएम मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब से गरीब व्यक्तियों, किसानों और पिछड़े वर्ग की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर बन सके।

क्षेत्रवाद व परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश का एक समान विकास किया सुनिश्चित

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ- सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए हमने प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2014 में हरियाणा एक- हरियाणवी एक का नारा दिया था। पिछले 8 वर्षों में राज्य सरकार ने क्षेत्रवाद व परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए हैं और आज हरियाणा विकास के पथ पर देश में कई राज्यों से आगे निकल रहा है।

थ्री-सी पर किया प्रहार 

सीएम ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार एक सिद्धांत पर कार्य करती है। हमारी सरकार थ्री-सी पर प्रहार करती है। ये 3 सी हैं- करप्शन, क्राइम और कास्ट से जुड़ी राजनीति। सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी, कोई नागरिक गलत काम करता हुआ पाया गया तो कड़ी करवाई होती है। भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल, समाज में भ्रष्टाचार बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ReadAlso;प्रेस कांफ्रेंस में फिसली राहुल गांधी की जुबान, Social Media पर जमकर हुए ट्रोल

उन्होंने कहा कि 3-सी पर प्रहार करने के साथ ही प्रदेश सरकार ने 5-एस शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाभिमान, सुरक्षा और स्वालंबन पर जोर दिया है। हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र नागरिकों को हर योजना का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने नागरिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं और नागरिकों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्रदान भी किया जा रहा है। कार्यकर्ता नागरिकों को ऐसी सभी योजनाओं से अवगत कराएं और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक करें।