प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

22

पंडित नेहरू की जयंती के अवसर पर आज देशभर में बाल दिवस भी मनाया जा रहा है. बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज (14 नवंबर को) जयंती है. उनका जन्म 14 नवंबर 1989 को हुआ था. इस प्रकार सोमवार को पूर्व पीएम नेहरू की 133वीं जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम पंडित नेहरू को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा: “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हम हमारे राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पंडित नेहरू को याद किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंडित नेहरू के भाषणों और पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दृश्यों को समायोजित कर बनाए गए एक वीडियो को पोस्ट किया और ट्वीट में लिखा, ”कौन है भारत माता? इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. भारतमाता यही करोड़ों-करोड़ जनता है. पंडित नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए.”