सीएम पुष्कर धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ, कहा-देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है

7

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा है। 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा।

आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। यह पावन पर्व राष्ट्र की महानता एवं सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समर्पण की गौरवपूर्ण गाथा को स्मरण करने का है।

सीएम धामी ने “देवभूमि उत्तराखण्ड को और समस्त देश वाशियों को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा “आज हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का #AmritMahotsav मना रहे हैं। यह अमृत महोत्सव हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को समर्पित है” “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य एवं अर्ध सैन्य बलों के शहीद जवानों को मैं नमन करता हूँ।

“देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है” कोविड-19 का जिस प्रकार हमने सामना किया, उसकी पूरे विश्व में सराहना हुई है। इतिहास की अनेक ऐतिहासिक समस्याओं का समाधान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हुआ है। भारत सरकार द्वारा स्वीकृत ‘उत्तराखण्ड इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

सीएम धामी ने कहा प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। पिछले 8 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई है। लोगों को योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो इसके लिए हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मंत्र पर कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र पति व पत्नी दोनों को लाभ देने के साथ ही हमने पर्यावरण मित्रों और शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी भी की है।

हमारी सरकार दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों के विकास को समर्पित है। सीमांत तहसीलों के लिए मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना शुरू की गई है। निकट भविष्य में चार धाम सर्किट में आने वाले सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं के विस्तार की हमारी योजना है। हम कुमाऊँ के पौराणिक मंदिरों के लिए मानव खंड मंदिर माला मिशन पर भी काम कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिए पर्वतमाला परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी है देहरादून में भव्य सैन्य धाम की स्थापना की जा रही है। हमारी सरकार शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित कर रही है।