महाशिवरात्री के मौके पर आज कुंभ का पहला शाही स्नान है, उमड़ा श्रद्धालुओँ का सैलाब

3


महाशिवरात्री

महाशिवरात्री-आज इस  पावन अवसर है| महाशिवरात्री के मौके पर आज कुंभ का पहला शाही स्नान है| हरिद्वार में शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित है| पहले शाही स्नान के लिए हरिद्वार में लाखों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है| इस दौरान लोगों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गए है|संतों के स्नान से पहले सुबह करीब 7 बजे हरकी पैड़ी घाट खाली करवा दिया गया था|
सुबह 11 बजे से अखाड़ों के संत ने स्नान किया ।
वहीं श्रद्धालों के लिए हरकी पैड़ी क्षेत्र छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई है|

वहीं दूसरी और काशी में भी भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से ही काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाईन लगी है| शिव के प्रति आस्था रखने वालें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है| साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं| साथ ही कोरोना को लेकर भी सावधानियां का खास ख्याल रखा जा रहा है|
हरिद्वार में गंगातट पर शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है|
चारों तरफ से शिव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है|

देशभर में आज महाशिवरात्री का पर्व मनाया जा रहा है|
चारों तरफ शिव के भक्त भगवान शिव का जयकार लग रहे हैं|
सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्तों की लाइन लगनी शुरू हो चुकी|
शिव के दर्शन के लिए लोगों घंटों इंतजार कर जलाभिषेक कर रहे हैं|
वहीं हरिद्वार में आज महाशिवरात्री के मौके पर कुंभ का पहला शाही स्नान भी है|

महाकुंभ के शाही स्नान पर उमड़ा श्रद्धालुओँ का सैलाब

इस दौरान हर की पैड़ी में श्रद्धालुओं की जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है| कल देर शाम से ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ आना शुरू हो गई थी| पहले शाही स्नान के लिए जूना अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा करीब 11 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करने के लिए पहुंचे|
इसके बाद निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा करीब 1 बजे हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड  पर स्नान करेंगे|
इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा और अटल अखाड़ा करीब 4 बजे हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड में स्नान करेंगे|

महाकुंभ में पहले स्नान के लिए पुलिस की भारी तैनाती की गई है
जिससे स्नान के लिए आने वाले श्रद्दालुओं की सुरक्षा की जाए| वहीं कोरोना महामारी को देखते हुए भी प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है| कोरोना को लेकर सारी सावधानियों का पालन किया जा रहा है| शाही स्नान के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट और हेल्थ सर्टिफिकेट लाना जरूरी किया है| इसके बिना हरिद्वार कुंभ में किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है| मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को 3 सुपर जोन, 9 जोन और 25 सेक्टरों में बांटा गया है|
हर जोन में एक अपर पुलिस अधीक्षक और सेक्टर में पुलिस उपअधीक्षक को नियुक्त किया गया है|
साथ ही पुलिस कर्मियों को भा खास ट्रेनिंग दी गई है|