ना हैंडसम, ना गबरू जवान, ऐसे मर्द हैं खूबसूरत महिलाओं की पहली पसंद

0

: लड़कों में हमेशा इस बात को जानने की उत्सुकता होती है कि कैसे खूबसूरत लड़कियां किसी लड़के में क्या देखती हैं। खूबसूरत महिलाओं की पहली पसंद वाले मर्दों में कौन-कौन सी खूबियां होती ये हर लड़का जानना चाहता है। यूनिवर्सिटी ऑफ क्रैंबिज में हुए एक शोध में थॉमस वर्सलुय्ज का कहना है कि इस ऑनलाइन सर्वे में अमेरिका की 800 महिलाओं ने ऐसे मेल फिगर्स को तरजीह दी जिनके पैर औसत से थोड़े ज्यादा लंबे थे। हालांकि बहुत ज्यादा लंबे पैर वालों को महिलाओं ने नकार दिया।

– इस सर्वे के नतीजे बताते हैं कि पुरुषों के पैर की लंबाई उनके सेक्शुअल सिलेक्शन में एक अहम रोल निभाती है। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक ऐसा फैक्टर है जो तब से चला आ रहा है जब से मानव का विकास शुरू हुआ। इसमें स्वास्थ्य और पोषण जैसी चीजें भी शामिल हैं।

– इसके अलावा इस रिसर्च में पाया गया कि लड़कियां लड़को की सुंदरता से ज्यादा उनके जेस्चर से प्रभावित होती हैं। स्वभाव से शालीन लड़को को लड़कियां ज्यादा पसंद करती हैं।

– अक्सर लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ ध्यान देती हैं जो उन्हें भाव ही न दें। ऐसे लड़के जिनकी लड़कियों में कोई खासी रुचि ही न हो। तो अगर आपकी लड़कियों को देखकर मचल जाने की प्रवृत्ति है तो जरा संभल जाइए और अपनी भावनाओं पर काबू रखिए। एकदम से लडकियों के सामने ऐसा व्यवहार मत कीजिए जिससे उन्हें लगे कि आप उन्हें पसंद करते हैं।आपके अंदर का विश्वास कुछ भी करवा सकता है। ये ही विचार लड़कियों के भी होते हैं। केवल खुद पर विश्वास रखने वाले लड़के लड़कियों के दिलों को भाते हैं।

– लड़कियों को स्वाभाव से गंभीर प्रवृत्ति वाले लड़के बहुत भाते हैं। लड़कियों को पीछे लगने वाले लड़के कतई पसंद नहीं हैं जो आई लव यू कहते हुए उनके पीछे घूमता रहे।

– लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो केयरिंग हो। ख्याल रखने की आदत से लड़कियों को लगता है कि आप उनका हर समय खयाल रखेंगे और साथ निभाएंगे।

– लड़कियों को ऐसे लड़के भी पसंद आते हैं जो खुशमिजाज हों, क्योंकि आपके चेहरे की रौनक से आपका नेचर का पता चलता है। अगर आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा तो आप जोश से भरपूर दिखते हैं जो लड़कियों को आपकी तरफ खींचता है।

 

ये भी देखें- 3 साल की स्कूली बच्ची को प्रिंसिपल समेत 17 लोगों ने बनाया अपनी हवस का शिकार