क्यों और कौन कौन से सितारों ने की खुदखुशी पढ़िए

0

बॉलीवुड और टीवी अभिनेता कुशल पंजाबी ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उनकी लाश पुलिस को पंखे से झुलते हुए मिली। इस खबर के मिलते ही टीवी समेत बॉलीवुड इंटस्ट्री में शोक की लहर देखने को मिल रही है। उनके दोस्तों की मानें तो कुशल काफी खुश रहने वाले इंसान थे। वह अपनी पत्नी और बेटे से बहुत प्यार करते थे। पुलिस को उनके घर से एक सुसाइट नोट भी मिला जिसमें लिखा था, कि उनके मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।

हालाकि पुलिस का मानना है कि अपनी पत्नी और बेटे से जुदाई के गम में कुशल डिप्रेशन में चले गए थे। उनकी पत्नी से उनका तलाक हो चुका था। कुशल पंजाबी पहले ऐसे अभिनेता नहीं जिन्होने आत्महत्या की है। इससे पहले कई फिल्म और टीवी सितारों के आत्महत्या की खबर ने लोगों को चौका दिया।

प्रत्यूषा बनर्जी- कलर्स के शो बालिका-वधू में आनंदी बन घर-घर में मशहूर हुई प्रत्यूषा को प्यार में धोखा मिला। जिसके बाद प्रत्यूषा की लाश फांसी के फंदे से लटकते हुए मिली। राहुल राज सिंह के साथ रिश्ता में होने के बावजुद भी प्रत्यूषा खुद को अकेला महसुस करती थी।

जिया खान- बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने भी सुसाइड कर लिया था। अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सुरज पंचोली और जिया रिलेशनशिप में थे। लेकिन सुरज कभी जिया को अंटेशन नहीं देते थे। जिसके कारण अकसर जिया और सुरज के बीच लड़ाई होती थी।

नफीसा जोसेफ- मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम थी। लेकिन साल 2004 में उनकी लाश दो दिन बाद घर में मिली। उनकी करीबीयों के अनुसार नफीसा अपने लाइफस्टाइल से परेशान थी।

सिल्क स्मिता- साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थी, बोल्डनेस का तड़का लगाने के साथ-साथ सिल्क खुशमिजाज भी थी। सिल्क अपने करियर के बुलंदी पर थी, लेकिन एक वक्त में उनका करियर अंधेरे में चला गया। जिसके बाद सिल्क ने भी आत्महत्या कर ली।