‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर का आज 89वां जन्मदिन, जानिए उनकी कुछ अनसुनी बातें…

0

: भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 89वां जन्मदिन है। अपनी मधुर स्वर से उन्होंने कई हिन्दुस्तानी के दिल में अहम जगह बनाई है। आपको बता दें कि लता मंगेशकर ने 30 हजार से ज्यादा गानों को गाया है।

उनके पिता का नाम पंडित दीनानाथ मंगेशकर है। जो खुद एक बड़े क्लासिकल सिंगर और थियेटर आर्टिस्ट थे। लता मंगेशकर तीन बहनों मीना मंगेशकर, आशा भोसले, उषा मंगेशकर और एक भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर में सबसे बड़ी थीं। उनके बचपन का नाम हेमा था। एक दिन थियेटर कैरेक्टर ‘लतिका’ के नाम पर उनका नाम लता रखा गया।

लता जी ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है जैसे ‘मीरा बाई’, ‘पहेली मंगलागौर’ ‘मांझे बाल’ ‘गजा भाऊ’ ‘छिमुकला संसार’ ‘बड़ी मां’ ‘जीवन यात्रा’ और ‘छत्रपति शिवाजी’ लेकिन किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था लता जी को तो गायिका ही बनना था।

संगीतकार बनने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। 1947 में आई फिल्म ‘आपकी सेवा में’ अपना पहला गीत गाया और बड़ी सफलता मिली। लता ने मोहम्मद रफी के साथ कई गीत गाए। आपको बता दें कि सन् 1962 में लता 32 वर्ष की थी तब उन्हें स्लो प्वॉइजन दिया गया था। लता की बेहद करीबी पदमा सचदेव ने इसका जिक्र अपनी किताब ‘Aisa Kahan Se Lauen’ में किया है।

जानी मानी पुरानी दशक की मशहूर कलाकार मधुबाला जब भी कोई फिल्म करती थीं तो अपने कॉन्ट्रैक्ट में ये शर्त रखना कभी नहीं भूलती थी कि उनकी फिल्म का हर गाना लता मंगेशकर ही गाएंगी।

हिंदी सिनेमा में गायकी का दूसरा नाम लता मंगेशकर है। आपको बता दें कि 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद एक कार्यक्रम में लता ने पंडित प्रदीप का लिखा गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाया था उनका यह गीत सुनकर वहां मौजूद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू समेत अन्य लोगों की आंखों में आंसू आ गए थे। लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल ने इनकी आवाज को दुनिया की सबसे परफेक्ट आवाज का खिताब दिया था।

1960 में ओ सजना बरखा बहार आई‘, 1958 में आजा रे परदेसी‘, 1961 में इतना न तू मुझसे प्यार बढ़ा‘, ‘अल्लाह तेरो नाम‘, ‘एहसान तेरा होगा मुझ परऔर 1965 में ये समां, समां है कई गीत गाए जिससे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

लता जी को पद्म भूषण और भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और फिल्म फेयर पुरस्कारों सहित कई अनेकों से सम्मानित किया गया है।

आज इस शुभ दिवस पर उनके सभी फैन्स ने उनके गानों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मशहूर गायिका लता मंगेशकर के जन्मदिन पर प्रधानंमत्री मोदी समेत कई हस्तियों ने बधाई दी।