Home news Sunny Deol के साथ काम नहीं करना चाहती थीं Sridevi और Aishwarya...

Sunny Deol के साथ काम नहीं करना चाहती थीं Sridevi और Aishwarya Rai जैसी बड़ी एक्ट्रेस

1

बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol की फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। भले ही उनकी फिल्में लंबे समय तक न आए लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें भूल नहीं सकते। एक्शन हीरो के रूप में मशहूर सनी देओल ने कई हिट फिल्में दी हैं और कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। लेकिन सनी देओल के साथ काम करने के लिए Aishwarya Rai और Sridevi ने इनकार कर दिया था। उन्होंने खुद इस बारे में कुछ साल पहले खुलासा किया था।

उन्हें अक्सर एक्शन के लिए पहचाना जाता है। उनका एंग्री अवतार अधिकांश फिल्मों में दिखता है। लेकिन एक समय था जब बड़ी एक्ट्रेसेस ने सनी देओल के साथ फिल्में करने से मना कर दिया था। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा अपनी फिल्म पोस्टर बॉयज के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि स्थापित एक्ट्रेसेस ने उनके साथ फिल्में ठुकरा दी थी और शाहरुख खान, सलमान खान और रितिक रोशन जैसे एक्टर्स के साथ काम करना ज्यादा पसंद किया।

उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें श्रीदेवी और ऐश्वर्या राय ने भी ठुकरा दिया था। वे कहते हैं, ‘मैंने श्रीदेवी को घायल फिल्म के लिए अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने काम करने से इनकार कर दिया था। मैं एक और फिल्म बना रहा था और ऐश्वर्या राय को अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने भी मेरे साथ काम करने से इनकार कर दिया था। मैंने कई बड़ी एक्ट्रेसेस को अप्रोच किया लेकिन कोई भी मेरे साथ काम करने के लिए राजी नहीं हुई थी।’