Home Entertainment Bollywood तो ये हैं इस साल की चर्चित फिल्में !

तो ये हैं इस साल की चर्चित फिल्में !

0

साल 2019 बॉलीवुड सितारों के लिए काफी शानदार साबित हुई। साल 2019 ने कई सितारों के करियर को बुलंदी तक पहुंचा दिया, तो कुछ लोग अभी भी प्रयास में हैं वहीं कई सितारे इस रेस का हिस्सा नहीं थे। इन सितारों को दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया गया। देखा जाए तो फिल्मी जगत में अब सामाजिक मुद्दे को ध्यान में रखते हुए फिल्म बनाई जाती है।

जिनमें आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल-15, ड्रीम गर्ल और बाला शामिल हैं। आर्टिकल-15 सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म है। जो समाज में छुआछुत को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसके अलावा ड्रीम गर्ल कॉमेडी कमर्शियल फिल्म है। जो यंगस्टर्स को एंटरटेन करती है। आयुष्मान की बाला उन लोगों के लिए बनी है जो गंजे होने के कारण अपनी लाइफ को कोस्ते हैं। जीवन में कुछ बदलाव आने के बाद उसे समझ आने लगता है कि अपनी कमी को अपनी ताकत समझनी चाहिए।

विक्की कौशल स्टारर उरी दि सर्जिकल स्ट्राइक काफी चर्चा में रही। फिल्म आर्मी स्टोरी है, जो साल 2016 में हुए स्ट्राइक पर है। इस फिल्म ने लोगों का ध्यान अपनी ओर बखुबी खींचा। फिल्म का डायलॉग ‘हाउ द जोश ‘हाई’ काफी फेमस हुआ। फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

सलमान खान की फिल्में तो उनके नाम से ही चल जाती है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दबंग 3 काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। दबंग 3 से पहले दबंग और दबंग 2 भी हिट तो ऐसे में 3 का आना लाजमी है। इससे पहले भारत भी काफी सुर्खियों में थी। जिसकी वजह थी फिल्म की हिरोइन पहले प्रियंका चोपड़ा जिनके फिल्म से कदम पीछे लेने के बाद ये फिल्म सीधे कटरीना कैफ की झोली में जा गिरी। इसके बाद तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।     

करीना कपूर खान ने नए साल के मौके पर अपने फैंस को ट्रीट दी है। दिसंबर महीने में रिलीज हुई गुड न्यूज को लोग काफी पसंद कर रहे है। दर्शकों को गुदगुदानें में ये फिल्म कामयाब हुई। देखा जाए तो फिल्म एक सोशल मैसेज भी देती है। दरअसल इस फिल्म में IVF ट्रीटमेंट को ध्यान में रख कर बनाई गई है। जिसमे कपल बच्चा चाहता है लेकिन कई कोशिशों के बाद परिवार द्वारा उन्हे IVF ट्रीटमेंट सजेस्ट किया जाता है। जिसका मतलब है इन विटरो फर्टिलाइजेशन। जिसकी मदद से वह मां बन पाती है।अक्षय कुमार साल की शुरूआत से ही बैक-टू-बैक हिट फिल्में दे रहे हैं। जिनमें केसरी,मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज शामिल है। फिल्म केसरी साढ़ागढ़ी में 21 सिखों की कहानी है जो अफगानी सेना को किले में कब्जा करने से रोकते हैं। तो वहीं मिशन मंगल एस्ट्रो ड्रामा है। हाउसफुल 4 एक कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, और हाल ही में रिलीज हुई गुड न्यूज IVF बेस्ड है।     

जॉन अब्राहम की बाटला हाउस भी काफी सुर्खियों में रही। फिल्म को रिलीज करने पर भी कोर्ट से रोक लगाने की याचिका दर्ज कराई गई थी। दरअसल फिल्म साल 2008 में हुई फर्ज अनकाउंटर पर बेस्ड है। जिसे लेकर कई जगहों पर प्रदर्शन भी किया गया।