लंबे समय बाद ऋषि कपूर की घर वापसी

0

 हिन्दी सिनेमा के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर पिछले पांच महीनों से अमेरिका में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं और अब यह खबर आ रही है कि वह मार्च में भारत लौट सकते हैं। दरअसल ऋषि कपूर के एक करीबी से जानकारी मिली है कि ऋषि कपूर की हालत में पहले से काफी सुधार है और वह मार्च के अंत तक मुंबई वापस आ सकते हैं। नीतू कपूर ने अपनी एक सोशल पोस्ट में इस बात का हिंट दिया है कि वे पति ऋषि कपूर के साथ जल्द भारत लौटने वाली हैं। ये खबर ऋषि के प्रशंसकों के लिए किसी खुश की खबर है। भारत के बाहर रहने की वजह से ऋषि कपूर लंबे समय से किसी फिल्म में भी नही दिखे हैं क्योंकि वे अपने इलाज की वजह से पिछले पांच महीनों से न्यूयॉर्क में ही हैं।

बता दें कि हिन्दी सिनेमा से जुड़े तमाम बड़े अभिनेताओ ने वहां जाकर उनसे मुलाक़ात भी की थी। ऋषि कपूर पिछले साल अपने इलाज की वजह से मां के निधन होने पर भी मुंबई वापस नहीं लौट पाए थे। गौरतलब है कि अभी पिछले महीने ही आमिर खान  ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मुलाकात करने न्यबयॉर्क पहुंच थे। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, प्रियंका  चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे भी ऋषि कपूर से न्यूयार्क में मुलाकात कर चुके हैं। बता दें कि ऋषि कपूर को तीसरी स्टेज का कैंसर है, हालांकि ऋषि कपूर और उनके परिवार ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। जबसे ऋषि कपूर का ट्रीटमेंट शुरू हुआ है नीतू कपूर उनके साथ ही हैं। समय-समय पर रणबीर कपूर भी पिता से मिलने जाते हैं। ऋषि कपूर आखिरी बार ‘मुल्क’ फिल्म दिखाई दिए थे जिसका निर्देशन अनुभन सिन्हा ने किया था।