राहुल जी ने मान लिया है कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते : सुमित्रा महाजन

0

 प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में आगमन के बाद से सियासी मौसम काफी गरमाती हुई दिखाई पड़ रही है। कांग्रेस के इस कदम को पार्टी के बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है, इसी के साथ साथ सियासत में प्रतिक्रियाओं का दौर भी जारी है। इसी पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि वह अच्छी महिला हैं और राहुल जी ने भी मान लिया है कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते इसलिए वह प्रियंका की मदद ले रहे हैं। यह अच्छी बात है

प्रियंका गांधी को पूर्वांचल का प्रभारी बनाए जाने पर  भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने परिवाद का राज्याभिषेक बताया। उन्होंने कहा था कि यह राहुल गांधी की नाकामी की सार्वजनिक घोषणा है। नए भारत में आखिर कबतक परिवारवाद चलेगा? हमारे लिए पार्टी ही परिवार है जबकि उनके लिए परिवार ही पार्टी है।

वहीं इस पर उत्तरप्रदेश में भाजपा के प्रभारी जेपी नड्डा ने कहा था कि आधिकारिक रूप से प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया दिया गया है, हर किसी को पता है यह परिवार की पार्टी है। यह राहुल गांधी की नाकामी का पहला एलान है। उन्हें यह बताना चाहिए कि परिवारवादी सोच पर उनकी क्या राय है?