रोके के बाद निक के साथ अनाथ आश्रम पहुंची प्रियंका चोपड़ा, ‘गुंडे’ के इस गाने पर बच्चियों के साथ लगाए ठुमके

0

 रविवार को प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम पहुची जहा प्रियंका ने एक अनाथ बच्ची के साथ अपनी फिल्म गुंडे का मशहूर गाना “तूने मारी एंटरिया” पर डांस भी किया।

आपको बता दें कि प्रियंका को अपने सभी खास मौको पर अनाथ आश्रम के बच्चो के साथ समय व्यतीत करना बहुत पसंद है।  इस बारे में प्र‍ियंका की मां मधु चोपड़ा ने पि‍छले दिनों एक इंटरव्यू में खुलासा किया था. प्रियंका और निक की दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

उनके इस डांस की विडियो को अपनी इंस्टा पर शेयर करते हुए निक ने एक रोमेंटिक केप्शन लिखा, उन्होंने लिखा- “St.Catherine’s orphanage today. My heart is full.”

बता दें, शनिवार की सुबह प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी हुई थी। इस खास मौके पर निक जोनस के माता पिता भी ट्रैडिशनल इंडियन लुक में नजर आए थे। रोका सेरेमनी के बाद शाम को करीबी दोस्तों और चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी रखी गई थी।

बीती रात निक जोनस अपने माता-पिता के साथ विदेश रवाना हो गए हैं हालांकि प्रियंका चोपड़ा फिलहाल इंडिया में ही हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म ”द स्काई इज पिंक” की शूटिंग पर लौटेंगी। दूसरी तरफ रोका, सगाई पार्टी के बाद इस साल प्रियंका की शादी हो सकती है। मीडिया में ऐसी चर्चा है कि निक-प्रियंका की शादी लॉस एंजिलिस में होगी।

अगर आप भी पत्रकारिता में दिलचस्पी रखतें है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्ट्टीयूट से

यह भी देखें-