प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका से ‘MOOD’ लिख शेयर की फोटो, देखकर आप भी कह उठेंगे- परफेक्ट मूड !

0

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिेए वो अपने फैंस को इसकी झलक भी दिखाती रहती हैं। अपने लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने अपनी एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

बीते दिनों से वह अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘इजिंट इट रोमांटिक’ के लिए चर्चा में हैं। इससे पहले एक विदेशी इवेंट में अभिनेत्री ने आठ लाख रुपये का गाउन पहन रातोंरात सुर्खियां बटोर ली थी।

बीते दिन वह न्यूयॉर्क में शॉपिंग करती दिखी थीं। ऐसे में वीकेंड पर प्रियंका की एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही सुंदर तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका बेहद खुश नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में  लिखा है..’मूड’…

प्रियंका की इस तस्वीर को देखकर समझा जा सकता है कि इन दिनों वो कितनी खुश हैं। प्रियंका अपनी अपकमिंग फ़िल्म इज़ इंट इट रोमांटिक’ के प्रमोशन में जुटी हैं उसके अलावा अपने मोम की प्रतिमा बनने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। बहरहाल, देखिये वो तस्वीर जो प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि उनकी इस तस्वीर को सोलह लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है।।

ज़िंदगी से भरी इस तस्वीर में प्रियंका का अंदाज़ देखने लायक है। निक जोनस से शादी के बाद वो पहले से कहीं ज़्यादा कॉन्फिडेंट और बिंदास नज़र आने लगी हैं। आये दिन निक प्रियंका के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर कर बताते रहते हैं कि उनकी लाइफ भी कितनी बदल गयी है।