Poonam Pandey पर लॉकडाउन तोड़ने का केस, महंगी कार में मरीन ड्राइव पर घूम रही थीं

0

मॉडल व फिल्म अभिनेत्री पूनम पांडेय (Poonam Pandey) के खिलाफ रविवार को मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के मामले में केस दर्ज कर लिया। मरीन ड्राइव पुलिस ने मुकदमे में Poonam Pandey के अलावा उनके साथ मौजूद साम अहमद बॉम्बे को भी नामजद किया है। दोनों महंगी कार में बिना वजह मरीन ड्राइव पर घूम रहे थे। उन पर राष्ट्रीय आपदा कानून व पुलिस अधिकारी के आदेश को न मानने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। सीनियर पुलिस अधिकारी मृत्युंजय हिरेमठ ने Poonam Pandey खिलाफ केस दायर होने की पुष्टि की है।

मृत्युंजय हिरेमठ के अनुसार, दोनों के खिलाफ धारा 269 (लापरवाही अधिनियम जीवन के लिए खतरनाक एक बीमारी के संक्रमण को फैलाने की आशंका), धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और राष्ट्रीय आपदा कानून के तहत केस दर्ज हुआ है। Poonam Pandey जिस बीएमडब्ल्यू कार में थीं, उसे भी जब्त कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Poonam Pandey और उनके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

लॉकडाउन में चर्चा में रहीं Poonam Pandey

लॉकडाउन के दौरान भी Poonam Pandey अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लगातार चर्चा में रहीं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ लगातार तस्वीरें पोस्ट की हैं। कुछ दिन पहले ही चेहरे पर मास्क की तरह रूमाल लपेटकर अपने बॉयफ्रेंड सैम को किस करते हुए फोटो पोस्ट किया था।