सोनाक्षी सिन्हा के घर पहुंची पुलिस जानिए, क्या है मामला?

0

: आजकल सोनाक्षी सिन्हा एक तरफ तो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ के प्रमोशन में लगी है तो वहीं उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर भी है। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों एक मुसीबत में फंस गई हैं। एक रिपोर्ट् की मानें तो सोनाक्षी को 13 सितंबर 2018 को एक स्टेज शो में परफॉर्म करना था। सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्हें 24 लाख रूपए भी दिए गए थे लेकिन सोनाक्षी इस इवेंट में नहीं पहुंची थीं और  इसके बाद उन पर उत्तरप्रदेश में चीटिंग की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

गुरुवार को मुरादाबाद पुलिस ने जुहू पुलिस स्टेशन की मदद ली और सोनाक्षी सिन्हा का स्टेटमेंट लेने के लिए उनके घर जा पहुंची जब पुलिस उनके घर पहुंची तो सोनाक्षी उस समय घर पर नहीं थी। कई घंटों तक इंतजार करने के बाद पुलिस वहां से चली गई।शुक्रवार यानी आज एक बार फिर पुलिस सोनाक्षी से मुलाकात करने उनके घर जा सकती है।

हालांकि सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजमेंट का कहना है कि एक्ट्रेस के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत है और ये सब उनकी छवि को खराब करने के लिए किया जा रहा है।

 

सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन मंगल में नजर आने वाली हैं। सोनाक्षी सलमान खान के साथ दबंग 3 में भी नजर आने वाली हैं। सोनाक्षी सिन्हा एक अच्छी अदाकारा हैं।

रिपोर्ट प्रशांत मिश्रा

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-