पेट्रोल के दाम लगातार सातवें दिन घटे, जानिए अपने शहर की कीमत

0

कच्चे तेल के दाम घटने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार घट रहे हैं। 6 दिन से दामो वृद्धि वहीं डीजल के दाम में लगातार 12वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 19 पैसे महंगा हो गया। वहीं डीजल की कीमत में 26 पैसे का इजाफा हुआ है। दिल्‍ली के अलावा मुंबई में पेट्रोल के भाव में 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

जबकि कोलकाता में 18 पैसे और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं तेल कंपनियों ने दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम 26 पैसे बढ़ा दिए हैं तो वहीं मुंबई में 28 पैसे और चेन्नई में 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि देखने को मिली है।

लेकिन अत मे बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार 7 दिन कटौती हुई। लम्बे समय बाद पेट्रोल डीजल मे गिरावाट आई  दिल्ली और मुंबई समेत अधिकतर जगह पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए। पिछले कई दिनों से इनके दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।

दिल्ली में पेट्रोल का भाव 9 पैसे घट गया। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 81.34 रुपए प्रति लीटर से घटकर 81.25 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में भी इसके भाव में कटौती हुई। मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल का भाव 86.81 रुपए से घटकर 86.73 रुपए हो गया। मुंबई में पेट्रोल का भाव 8 पैसे प्रति लीटर घटा।

बुधवार को डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में डीजल का भाव 74.85 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वहीं मुंबई में इसका भाव कल के ही 78.46 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। पिछले 7 दिन में पेट्रोल के भाव में 1.58 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है। 17 अक्टूबर को पेट्रोल के दिल्ली में भाव 82.83 रुपए था। वहीं इस तारीख को डीजल के भाव 75.69 रुपए था। इसमें 84 पैसे की कटौती हुई है।

सरकार ने 4 अक्टूबर को जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम में 2.5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसमें 1.5 रुपए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। इसके अलावा कटौती का 1 रुपए खुद तेल कंपनियों से वहन करने के लिए कहा गया था। ब्रेंट क्रूड के दाम लगातार घट रहे हैं। आज इसका भाव 76 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।