अग्निपथ में बदली फिल्म पानीपत, कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी

0

फिल्म पानीपत अब अग्निपथ का रूप ले रहा है। फिल्म को लेकर देश के कई राज्य में लोग विरोध कर रहे हैं। सबसे ज्यादा विरोध तो राजस्थान में देखने को मिल रहा है। राजस्थान में फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ने अब हिंसा का रूप ले लिया है। सोमवार को राजस्थान के कई सिनेमाघरों से तोड़फोड़ की गई है। कई जगहों पर शीशे तोड़े गए तो कई जगहों पर हॉल के बाहर ताले लटका दिए गए। इसके अलावा भरतपुर में तो फिल्म के चलते बंद देखा गया।

पानीपत के खिलाफ लोगों का गुस्सा इसलिए फूंटा है क्योंकि ऐसा आरोप लग रहा है कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़कानी करने की कोशिश की गई है। फिल्म में महाराजा सूरजमल की छवि को गलत ढंग से दिखाया गया है। खुद को महाराजा सूरजमल का वंशज बताने वाले राजस्थान सरकार में मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है। उनकी माने तो पानीपत बनाते समय इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन स्टारर पानीपत 100 करोड़ के बजट में बनी हैं। अगर इसी तरह ये प्रदर्शन चलता रहा तो फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।