गर्मी की छुट्टियों में भी मिलेगा Mid Day Meal, 11 करोड़ गरीब बच्चों को मिलेगा पोषण

1

कोरोना संकट का सबसे बड़ा असर गरीब तबके पर पड़ा है। अब केंद्र सरकार के एक फैसले से स्कूल बच्चों के लिए इस मुश्किल वक्त में राहत वाली खबर है। केंद्र सरकार ने तय किया है कि इस बार गर्मी की छुट्टियों में भी Mid Day Meal दिया जाएगा। इससे देश भर के 11 करोड़ से अधिक बच्चों का पेट भरेगा।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्यों के शिक्षा मंत्रियों और सचिवों के साथ हुई बैठक में यह घोषणा की। केंद्र सरकार ने इस Mid Day Meal के लिए 1600 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। साथ ही Mid Day Meal की पहली तिमाही का 2500 करोड़ भी राज्यों को जल्द ही जारी किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री निशंक ने राज्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में लाकडाउन के दौरान बच्चों के Mid Day Meal को लेकर राज्यों के साथ लंबी चर्चा की। जिसमें सभी बच्चों के पोषण पर ध्यान देने के निर्देश दिया। साथ ही कहा है कि इस बार वह गर्मी की छुट्टी में भी बच्चों को Mid Day Meal उपलब्ध कराएंगे। जहां किसी कारण Mid Day Meal नहीं दे पाएंगे वहां इसके बराबर खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाएगा।

पहली बार गर्मी की छुट्टियों में Mid Day Meal

बता दें कि Mid Day Meal के मौजूदा नियमों के तहत गर्मी की छुट्टियों में उन्हें खाना नहीं दिया जाता है। हालांकि सूखे जैसी विशेष परिस्थितियों में इसे गर्मी की छुट्टियों में भी जारी रखने का प्रावधान है। कई राज्यों ने इसकी मांग भी की थी, जिसे अब राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इससे गरीब परिवारों को मदद मिलेगी।