#MeToo: आलोक नाथ के बाद अब वरुण ग्रोवर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप

1

 पिछले दिनों तनुश्री दत्ता ने “हॉर्न ओके प्लीज” की शूटिंग के दौरान हुए हादसे को लेकर 10 साल बाद नाना पाटेकर पर आरोप लगाए। तनुश्री के बाद भारत में #MeToo का मामला जोर पकड़ने लगा। अब तक कई महिलाएं सामने आकर आरोप लगा चुकी हैं। नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, आलोक नाथ और वरुण ग्रोवर जैसे कई नाम सवालों के घेरे में हैं।

मशहूर चरित्र अभिनेता आलोक नाथ का भी मामला सामने आया है। उन पर टीवी शो “तारा” की प्रोड्यूसर ने वनिता नंदा ने एक फेसबुक पोस्ट में बिना नाम लिए आरोप लगाया कि एक संस्कारी शख्स ने उनका यौन उत्पीड़न किया। बाद में आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने आलोक नाथ का नाम लिया। एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने आरोप लगाया कि उनके करियर के शुरुआती दौर में ही आलोक नाथ ने उनका उत्पीड़न किया। मृदुला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा और आलोक नाथ वाले मामले में विनता नंदा का सपोर्ट किया।

बॉम्बे वेलवेट के प्रमोशनल टूर के दौरान फिल्म की क्रू में शामिल एक महिला ने हफिंगटन पोस्ट के साथ एक इंटरव्यू में विकास बहल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने इस बात की शिकायत फैंटम फिल्म्स के अनुराग कश्यप से भी की थी लेकिन तब मामले पर कार्रवाई नहीं हुई।

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के बाद फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि मूवी “चॉकलेट” के सेट पर विवेक ने कपड़े उतारकर को-एक्टर इरफान खान संग डांस करने को कहा था। इस विवाद पर विवेक अग्निहोत्री ने तनुश्री को नोटिस भी भेजा है।

सैक्रेड गेम्स लिखने वाले वरुण ग्रोवर पर उनके कॉलेज की एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। वाकया काफी पुराना और एक प्ले के दौरान का है।