जानिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्रों वाले 62 सिक्के के बारे में…

0

अगर देशभक्ति की बात करें तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम हमेशा सबसे पहले आता है क्योंकि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में नेताजी का अहम योगदान है। उन्हे उनके सरल स्वभाव और सच्ची देशभक्ति के साथ-साथ आजाद हिंद फौज की स्थापना के लिए भी जाना जाता है।

आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे शख्स के बारे में जिसने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए, उनके चित्रों के 62 सिक्के एकत्रित किए हैं। उसका नाम धर्मवीर हंस है, उसने इन सिक्कों को सुभाष चंद्र बोस की 71वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शित किया था। वो प्रदर्शनी लगाकर युवाओं को देशभक्ति का संदेश देते रहते हैं।

बता दें, कि धर्मवीर हंस के पिता हरभगवान हंस भी एक स्वतंत्रता सेनानी थे। अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए इनमें भी देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। धर्मवीर हंस अध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रतिदिन स्कूली विद्यार्थियों को देशभक्ति का संदेश भी देते नजर आते हैं।

उनके द्वारा एकत्रित दुर्बल सिक्कों को देखकर हर कोई आश्चर्य चकित रह गया था। यह सिक्के भारत सरकार द्वारा पहली बार 1997 में जारी किए गए थे। तब से लेकर अब तक धर्मवीर हंस ने इन सिक्कों को संभाल कर रखा है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह भारत के एक और महानपुरुष लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सिक्कों की प्रदर्शनी भी लगा चुके हैं। हंस का कहना है कि उनके पास बहुत से महापुरुषों व सरकार द्वारा जारी समरिक विषयों के सिक्कों का अद्भुत संग्रह है जिसे वह समय-समय पर प्रदर्शित कर नयी पीढ़ी को प्रेरित करते हैं।

यदि आप पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यू