सिरियल से सियासत तक स्मृति का सफर…

0

स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं। चुनावी मैदान में आने से पहले स्मृति ईरानी टीवी कि मशहूर अभिनेत्री रही हैं। स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। तीन भाई-बहनों में स्मृति सबसे बड़ी हैं। परिवार की आर्थिक मदद के लिए स्मृति ने दसवीं क्लास के बाद से ही नौकरी करना शुरू कर दिया था। लेकिन किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था।

1998 में स्मृति ने ‘मिस इंडियां’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया लेकिन वह फाइनल तक नहीं पहुंच पाईं। इसके बाद स्मृति ने मुंबई जाने के बारे में सोचा और सीधे मुंबई जा पहुंची । मुंबई कि शुरुआती दिनों में स्मृति ने अपना गुज़ारा करने के लिए एक रेस्टोरेंट में भी काम किया। स्मृति ने मुंबई में रहने के दौरान टीवी इंडस्ट्री में ऑडिशन देना शुरू किया।पहले कई सिरियल में उन्होने काम किया लेकिन असल पहचान एकता कपूर के शो ‘क्योकिं सास भी कभी बहू थी’ से मिली। एकता के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के जरिए स्मृति ईरानी घर-घर में प्रसिद्ध हो गईं।

इस शो  में उनके किरदार ‘तुलसी’ को काफी पहचान मिली। तुलसी के करेक्टर के लिए स्मृति ईरानी को कई पुरस्कार भी मिले। टीवी सीरियल के अलावा स्मृति ने बंगाली फिल्म में भी काम किया है।2001 में स्मृति ईरानी ने पारसी व्यवसायी जुबिन ईरानी से शादी कर ली। स्मृति ईरानी के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम जौहर और बेटी का नाम जौइश है।

इसके बाद स्मृति राजनीति में आ गईं।  स्मृति ईरानी ने साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी का रूख किया। उन्होंने महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। साल 2004 में स्मृति ईरानी ने चांदनी चौक से कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ा। लेकिन वह चुनाव हार गई। स्मृति चुनाव तो हार गईं लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें  भाजपा की केंद्रिय समिति की एग्जक्यूटिव मेंबर बनाया गया। 2010 में स्मृति ईरानी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं महिला विंग की प्रसिडेंट बनाई गईं।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-