सेहत का खजाना है रोज एक अनार जानिए कई और फायदे…

0

 अनार सेहत की दृष्टि से खास माना जाता है। अनार को सेहत का खजाना भी कहा जाता है। किसी डिश की रौनक बढ़ानी हो या अपने चेहरे की, इसका इस्तेमाल अकसर ही किया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही अनार बेहद स्वास्थ्यवर्धक फल भी है। डॉक्टर्स रोजमर्रा के खानपान में इसे शामिल करने का सुझाव ज़रूर देते हैं। इसे सेहत का खजाना भी कहा जाता है।

आइए जानते हैं, इस विशिष्ट फल के फायदों के बारे में

1- इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। साथ ही पेट से संबंधित विभिन्न बीमारियों से भी बचाव करता है।

2- अनार में ऐसे गुण हैं जो कैंसर से शरीर को बचाते हैं। खास तौर पर ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर में अनार के जूस का सेवन करने से बहुत $फायदा मिलता है।

3- विटमिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर यह फल हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों की अधिकता होने के कारण यह खराब कोलेस्ट्रॉल को बढऩे से शुरुआती दौर में ही रोक देता है।

4- इसमें फॉलिक एसिड भी होता है, जिससे उच्च रक्तचाप और एनीमिया का खतरा कम होता है। हीमोग्लोबिन की कमी में अनार का सेवन अच्छा माना जाता है, मगर डायबिटीज के रोगी इसे न लें।

5- अनार खाने से शरीर में खून का प्रवाह ठीक तरह से होता है। यह हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक से भी बचाव करता है।

6- अनार का जूस खून को पतला बनाने की विशेषता रखता है, जिससे खून के थक्के नहीं बनते।

7- यह स्ट्रेस लेवल को का$फी हद तक कम करता है। डिप्रेशन में भी इसके सेवन का सुझाव दिया जाता है।

8- यह फल दिमाग के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से अल्ज़ाइमर्स जैसी बीमारियों की आशंका भी कम हो जाती है।

9- गर्भवती स्त्रियों को अनार का जूस ज़रूर पीना चाहिए। यह गर्भस्थ शिशु के लिए फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में इसके नियमित सेवन से जन्म के बाद बच्चे को वज़न संबंधी दिक्‍कत नहीं होती है।

10- अगर नियमित रूप से इसके जूस का सेवन किया जाए तो त्वचा चमकदार बनी रहती है। साथ ही यह झुर्रियों की समस्या से भी त्वचा का बचाव करता है।

अगर आप पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से संपर्क करें

यह भी देखें –