केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई इस अहम दस्‍तावेज की वैधता की तारीख

0

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। देश में चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। इसके चलते कर्मचारियों के एक महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज CGHS कार्ड की वैधता की सीमा बढ़ा दी गई है। अभी तक इसकी वैधता 31 मार्च थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते अब इसकी आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है।

सरकार के इस फैसले ने देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने सीजीएचएस कार्ड CGHS Card (Central Government Health Scheme) की वैधता अब बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2020 कर दी है। इस संबंध में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लॉकडाउन घोषित हुआ है।

इसके चलते कर्मचारियों के लिए इस समय कार्ड का नवीनीकरण करा पाना संभव नहीं है। ऐसे में कार्ड की वैलिडिटी बढ़ाई जाती है। अपने आदेश में मंत्रालय ने इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि इस समय सरकार सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन यथासंभव कर रही है। इसकी कोशिशें सामुदायिक स्‍तर पर भी चल रही हैं।