क्या मलाइका-अर्जुन अपने रिलेशनशिप को जल्द ही ऑफिशियल करने वाले हैं?

0

बॉ़लीवुड के गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर को लेकर चर्चा लगातार होती रही है। मलाइका अरोड़ा (45) और अर्जुन कपूर(33) को मुंबई एयरपोर्ट पर एकसाथ इटली से लौटते हुए स्पॉट किया गया।

मलाइका अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पिछले 1 वीक से इटली में थीं और खास बात ये है कि अर्जुन भी उनके साथ यहां थे। यहीं से सेलिब्रेशन के बाद ये कपल वापस इंडिया लौटा है। दोनों एक ही फ्लाइट से इंडिया आए लेकिन एयरपोर्ट पर मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे से दूर-दूर नजर आए।

बता दें, कुछ दिन पहले मलाइका ने हॉलिडे लोकेशन से अपनी फोटोज शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “We found LOVE in a hopeless place, He looks at me like nobody else does with”।

मलाइका के इस पोस्ट को अर्जुन से कनेक्ट कर देखा गया था। रियलिटी शो में हाथों में हाथ डाले दिखे थे अर्जुन-मलाइका… लेकिन दोनों ने इसको लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है

हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक फोटो लाइक किया तो यह चर्चा फिर से होने लगी कि क्या अर्जुन कपूर और मलाइका आने वाले दिनों में इसको लेकर अपनी तरफ से कुछ कहे।

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के एक फोटो को लाइक किया हैl एक रिएलिटी शो में मलाइका अरोड़ा का हाथ थामे स्टेज पर जाने वाले अर्जुन कपूर ने अब मलाइका अरोड़ा के एक खूबसूरत फोटो को लाइक किया है। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर होने की खबरें बहुत लंबे समय से आ रही हैं।

इतना ही नहीं खबरों की माने तो यह भी कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच हुए तलाक का भी एक बड़ा कारण है, जिसके चलते वह सलमान खान के परिवार के किसी भी बड़े आयोजन में दिखाई नहीं देतेl

सूत्र बताते है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच प्रेम प्रकरण की शुरुआत उस समय हुई, जब अर्जुन कपूर सलमान खान के घर फिटनेस ट्रेनिंग के लिए आया करते थेl

मलाइका के बर्थडे पर उनका एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डांस करती नजर आ रही थीं।

दरअसल ये वीडियो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सेट का था जहां मलाइका और अर्जुन फिल्म ‘फ्लाइंग जट’ के गाने ‘बीट पे बूटी’ पर थिरकते नजर आए। अर्जुन यहां अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। तब की होस्ट भारती ने मलाइका और अर्जुन को स्टेज पर बुलाकर डांस करवाया था। दोनों इस दौरान एक-दूजे का हाथ थामे भी नजर आए थे।

वैसे मलाइका और अर्जुन कई बार पब्लिकली साथ में दिखे हैं, लेकिन कभी अपने रिलेशनशिप को कबूल नहीं किया।

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सेट के अलावा पिछले दिनों दोनों को डिजाइनर संदीप खोसला की पार्टी के दौरान एक ही कार में देखा गया था। दोनों को कुणाल रावल के फैशन शो में भी साथ बैठे स्पॉट किया गया था। शो से निकलने के बाद हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।

यदि आप भी पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से :-