अखिलेश यादव : जनता 2019लोकसभा चुनाव में अपने वोटों से एनकाउंटर करेगी

1

 लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही बयानबाजी का दौर शुरू हो जाता है राजनीतिक पार्टियों एक दुसरे पर कटाक्ष करने से पीचे नहीं हटते ऐसे में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ ने जनेश्वर मिश्र पार्क में गणतंत्र दिवस के मौके पर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में देश के संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। कानून व्यस्था बिगड़ते हुई दिखाई पड़ रही है।

देश में आर्थिक व सामाजिक असमानता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता 2019 लोकसभा चुनाव में जवाब देगी और अपने वोट से एनकाउंटर करेगी। सपा ध्यक्ष ने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने हमारे देश को संविधान दिया। हमारे देश के महान क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया इनके बलिदानों से हमे आजादी मिली।

यह हमारे समाज की सबसे बड़ी खूबसूरती है कि हम सभी विभिन्न धर्म, बोली और जातियों के लोग मिलजुलकर रह रहें हैं। हमें इस परम्परा को कायम रखना है ताकि हमारा देश मजबूत रहे।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 5 सालों में 50 हजार किसान आत्महत्या कर चुके है। इस सरकार में न ही तो किसानों की कर्जमाफी हुई, न ही उनकी आय दुगनी हुई है। नौजवानों को रोजगार भी नहीं मिला। GST ने व्यापार को बर्बाद कर दिया है। ऐसे में देश नया प्रधानमंत्री चाहता है।