प्रियंका और अनुष्का के बाद अब आई विद्या के प्रेग्नेंट होने की खबर

0

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन ने साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर संग शादी रचाई। दोनों के रिश्ते को फैंस काफी पसंद करते है साथ ही दोनो का रिश्ता काफी मजबूत है। अब विद्या बालन के प्रेग्नेंट होने की खबरें चर्चा में हैं।

दरअसल हाल ही में विद्या बालन को स्पॉट किया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस पर उन्होंने डेनिम जैकेट को टीमअप किया है। इसी वीडियो देख लोग उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं।

एक फैन ने लिखा- क्या विद्या प्रेग्नेंट हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- बेबी कपूर के लिए अब इंतजार नहीं कर सकते हैं। खैर विद्या प्रेग्नेंट हैं या नहीं ये आने वाले समय में ही पता चलेगा।

ये कोई बात नही जब एक्ट्रेस की शादी के बाद उनके प्रेग्नेंट होने की खबरे आए। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबर आ चुकी है। अब इसमें विद्या का नाम भी शामिल हो चुका है।